(अरविंद गुप्ता)
रामगढ़ सोनभद्र पन्नुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लौआरी निवासी रामनारायण पुत्र स्वर्गीय बजरंगी द्वारा लिखित सूचना दी गई की मेरी बहू सीमा पत्नी सुदामा उम्र लगभग 30 वर्ष जो अपने दो बच्चों व पति के साथ गांव में अलग घर में रहती थी जिसका पति सुदामा भूसा की गाड़ी लेकर बनारस एक दिन पहले गया था उसकी तबीयत खराब चल रही थी शाम को लगभग 3:00 बजे अचानक चक्कर आने के कारण गिर गई जिससे वह बेहोश हो गई सूचना पर सीमा के पुत्र दुर्गम उम्र 13 वर्ष मेरे घर पर आकर मुझे बताया तो मैं अपनी बहू सीमा के घर पहुंचा तो वह अचेतावस्था में पड़ी थी जिसे तत्काल ऑटो से एक निजी चिकित्सक के यहा चतरा बाजार में उपचार हेतु ले जाया गया जहा चिकित्सक द्वारा जांच पड़ताल के बाद सीमा को मृत्यु घोषित कर दिया चिकित्सक द्वारा मृत बताए जाने पर अपनी बहू सीमा को वापस अपने घर लेकर आए बहु सीमा के मायके को भी सूचना दी गई उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पन्नुगंज केदारनाथ मौर्य मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर मृतका के मायके वाले को बुलाकर मृतका सीमा के पति द्वारा मारने का आरोप लगाया जा रहा था मृतिका को देखने से कोई बाहरी चोटे नहीं आई हैं मृतका के मायके व परिवार वालों के सहमती से पंचायतनामा की कार्रवाई करने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है









