सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर महर्षि कश्यप जी एवं महाराज निषाद राज जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि महर्षि कश्यप हिंदू धर्म के प्राचीन एवं पूजनीय वैदिक ऋषियों में प्रमुख स्थान रखते हैं। उन्हें देवता, असुर, नाग, मानव तथा समस्त जीव-जगत का आदि पिता माना जाता है। वहीं महाराज निषाद राज रामायण के प्रमुख पात्र एवं भगवान राम के परम मित्र थे, जो निषाद समाज के लिए अत्यंत पूजनीय रहे हैं।
उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलते हुए हर वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करें। इस दौरान संगोष्ठी में चौधरी यशवंत सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, कुमारी मंदाकिनी पांडे, कुमारी निधि पांडे, विवेक पटेल, हिदायत उल्ला खान, जयप्रकाश मौर्य, हरिशंकर विश्वकर्मा, मुकेश सिंह, इमरान खान, सुशील राय, दयाराम मौर्य, राजनाथ यादव, अतुल दुबे, विनीत सरोज, सरदार पारब्रह्म सिंह, सर त्रिपाठी, डॉ. केडी सिंह पटेल, सैफ खान, अभय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









