October 10, 2026 12:42 am

माता श्री राज राजेश्वरी जी का जन्मोत्सव सेवा कार्यों के साथ मनाया गया

सोनभद्र। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा रविवार को संस्था की आदर्श एवं मार्गदर्शक माता श्री राज राजेश्वरी जी का जन्मोत्सव सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति की कुंती बाई एवं प्रभावती बाई के संयुक्त प्रयास से लोढ़ी स्थित वृद्धाश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल, पुस्तक एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में ग्राम लोढ़ी के वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त व्यापार कर अधिकारी सूरजबली सिंह, गणेश प्रसाद, बाल मुकुंद, रवि केशरी तथा समिति के प्रधान हरीशचंद्र सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बुजुर्गों के बीच फल एवं पुस्तक वितरित किए। इस दौरान वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी देखकर उपस्थित लोग भावुक हो उठे। फल वितरण के उपरांत वृद्धाश्रम के कर्मचारियों को भी फल एवं पुस्तक प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर सेवा कार्यों की श्रृंखला जारी रखते हुए सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सेवा भावना का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसने समाज में मानव सेवा और संवेदनशीलता के महत्व को प्रभावी ढंग से उजागर किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!