सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान से वर्ष प्रतिपदा उत्सव के अवसर पर भव्य पथ संचलन निकाला गया। संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित रूप से नगर भ्रमण करते हुए कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े। पथ संचलन का प्रारंभ रामलीला मैदान से होकर स्वर्णजयंती चौराहा, सिविल लाइन, कचहरी, हाइडील मैदान, महिला थाना आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रामलीला मैदान में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान जगह-जगह नागरिकों ने स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन के उपरांत रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल एवं क्षेत्र मुख्य मार्ग प्रमुख राजेंद्र सक्सेना ने भारत माता, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार एवं पूज्य गुरुजी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
Author: Pramod Gupta
Hello









