October 10, 2026 12:42 am

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 11 अप्रैल को डाला बाजार में

सोनभद्र। खनन क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों एवं स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 11 अप्रैल 2026 को डाला बाजार स्थित रामलीला मैदान में एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। मीडिया हाउस के संस्थापक/अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. ए. के. गुप्ता (रौनियार) ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे अपने परिवार के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों के स्वास्थ्य के प्रति भी जिम्मेदार बनें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा धन है और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, विभागीय अधिकारियों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं स्थानीय व्यवसायियों के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से खनन क्षेत्र, क्रशर प्लांटों एवं औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत मजदूरों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को लाभ मिलेगा। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा आंख, चर्म रोग, हड्डी, खांसी, श्वास, टीबी, दमा, दंत रोग, एड्स, बीपी, शुगर, बुखार आदि की निःशुल्क जांच की जाएगी। साथ ही रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा ई-श्रम कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। डॉ. गुप्ता ने सभी मीडिया कर्मियों एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, खान सुरक्षा महानिदेशालय वाराणसी के डायरेक्टर राजीव कृष्ण कुमार, अपर जिलाधिकारी वागीश शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार राय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा डाला बिल्ली क्रशर ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह, खान विभाग के ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप, अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री डाला के यूनिट हेड संदीप हिवरेकर, नगर पंचायत डाला की अध्यक्ष फूलवंती देवी सहित अनेक खनन एवं क्रशर व्यवसायी तथा समाजसेवी भी मौजूद रहेंगे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!