February 8, 2026 3:18 am

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, पंचायत चुनाव की तैयारियों पर जोर

सोनभद्र। दिनांक 7 फरवरी 2026 को अपना दल (एस) सोनभद्र जिला इकाई की मासिक बैठक जिला कार्यालय छपका, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का सफल संचालन जिला महासचिव राजकुमार बौद्ध ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि अभिषेक चौबे (राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधि मंच, हाईकोर्ट अधिवक्ता) तथा सह-मुख्य अतिथि दिनेश बीयार (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में आलोक पाण्डेय (कार्यवाहक प्रदेश सचिव, युवा मंच), अभिषेक पटेल, प्रीति सिंह राजपूत (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महिला मंच) एवं मान सिंह गोंड (ब्लॉक प्रमुख, म्योरपुर) शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का कार्य केवल पद तक सीमित नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक होता है। चुनावी सफलता की नींव बूथ स्तर पर रखी जाती है, इसलिए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का समयबद्ध पालन, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि मासिक समीक्षा बैठक का उद्देश्य केवल कार्यों की समीक्षा नहीं, बल्कि संगठन को और अधिक मजबूत करने की रणनीति तय करना भी है। सभी पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज बनकर कार्य करता रहा है। संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता आवश्यक है।
उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संगठनात्मक कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्षों को बूथ सूची के आधार पर जोन, सेक्टर और बूथ स्तर का स्पष्ट निर्धारण कर विवरण प्रस्तुत करने तथा 36 पदाधिकारियों वाली जोन कमेटी की सूची 10 फरवरी 2026 तक जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पिछले माह हुई बैठकों के मूल्यांकन में रॉबर्ट्सगंज विधानसभा की सर्वश्रेष्ठ मासिक बैठक के लिए विधानसभा अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल एवं प्रभारी सुरेंद्र सिंह राजपूत तथा दुद्धी विधानसभा के दक्षिणी जोन (बभनी) की श्रेष्ठ जोन बैठक के लिए जोन अध्यक्ष दिनेश गुप्ता एवं जोन प्रभारी मान सिंह गोंड को माला व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया सचिव, विभिन्न मंचों के जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता भी ग्रहण की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!