सोनभद्र (दुद्धी) दुद्धी क्षेत्र में अवैध अस्पतालों /डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालन को रोकने के लिए ब्लाक स्तर पर सह नोडल की तैनाती करने की जुगत में स्वास्थ्य महकमा जुटी है। सीएमओ पंकज कुमार राय ने बताया कि सोनभद्र में पिछले तीन माह में 137 अवैध अस्पतालों की जांच की गई जिसमें 70 अस्पताल संचालकों नोटिस जारी किया गया।कार्यवाही के क्रम में करीब 30 अस्पताल शील किए गए वही 17 संचालकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ। जिला मुख्यालय से दूर दुद्धी में बीते वर्ष तीन अस्पताल संचालकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। यहां अवैध अस्पतालों एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों के संचालन की बार बार सूचना मिलती है इन्हीं पर नकेल कसने के उद्देश्य से शीघ्र ही सीएचसी एवं पीएससी के अधीक्षकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी कि उनके क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध संचालन न हो इसके लिए उन्हें सह नोडल बनाया जाएगा। उनके रिपोर्ट के आधार पर नोडल अधिकारी कार्यवाही करेंगे। धीरे- धीरे सुधार आएगी। सीएमओ ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह द्वारा कस्बे के अवैध अल्ट्रासाउंड ,अवैध अस्पताल एवं शिवा अस्पताल के निदेशक के विरुद्ध जांच की मांग की गई है। इस संदर्भ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ शाह आलम को जांच के निर्देश दिए गए है। जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मी निजी प्रैक्टिश कर सकते है लेकिन ड्यूटी टाइम में नहीं।









