February 8, 2026 5:51 am

जिलाधिकारी ने ब्लॉक दुद्धी का किया औचक निरीक्षण, कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी

सोनभद्र(दुद्धी) जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने शनिवार को विकास खण्ड दुद्धी का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक मिशन प्रबंधकों द्वारा समूह गठन, खाता खोलने एवं भुगतान प्रक्रिया में हो रही धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है तथा सभी ब्लॉक मिशन प्रबंधकों का स्थानांतरण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और यह जानकारी ली कि अब तक कितने मानव दिवस सृजित किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मनरेगा के सभी स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने ब्लाक परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, नामित शरण डीसी, रविंद्र वीर सिंह खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!