सोनभद्र (दुद्धी) जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने क्षेत्राधिकारी दुद्धी के अंतर्गत थाना दुद्धी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस, बंदीगृह, ड्यूटी चार्ट रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मालखाना तथा पुराने वाहनों की नीलामी से संबंधित अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने थाने में उपलब्ध सभी रजिस्टरों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने तथा सीसीटीएनएस प्रणाली को पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिलेखों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि विवादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर, समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से किया जाए, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों के मद्देनज़र विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश राय, थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









