संस्था कार्यकर्त्तियों ने स्थानीय खाद्य पदार्थों का उपयोग करके व्यंजन बनाना सिखाया
सोनभद्र। विकास समिति सोनभद्र एवं चाइल्ड राइट्स एंड यू के सहयोग से संस्था कार्य क्षेत्र के ग्राम कुकराही मे विभिन्न खाद्य प्रदार्थों के डेमो के माध्यम से समुदाय के लोगो को किया गया जागरूक जिसमे संस्था कार्यकर्त्ती रीना शर्मा द्वारा प्रदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय रूप से उपलब्ध खाद्य पदार्थों का उपयोग करके पौष्टिक व्यंजन बनाना सिखाया गया जो विशेष रूप से छोटे बच्चों एवं किशोरियों के लिए फायदेमंद है। लोगों को अधिक फल, सब्जियां, साबुत अनाज खाने और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों व चीनी का सेवन कम करने के लिए प्रेरित साथ ही डेमो के दौरान भोजन को प्रदूषण से बचाने तथा सही तरीके से पकाने और स्वच्छ उपकरणों का उपयोग करने के बारे में जानकारी दी गई। संस्था कार्यकर्त्ता रेखा द्वारा सत्र मे स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग करते हैं, जिससे यह समझ बढ़ती है कि स्वस्थ खान-पान के लिए महंगा सामान जरूरी नहीं है। प्रभावी फूड डेमो के बारे में विस्तृत बताते हुए पकाते समय पोषक तत्वों और उनके स्वास्थ्य लाभों पर लगातार चर्चा करते हुए तैयार व्यंजन का स्वाद चखने के बारे में बताते हुए यह भी बताया गया कि फूड डेमो के माध्यम से जागरूकता केवल ज्ञान नहीं बढ़ाती, बल्कि व्यवहार परिवर्तन होता हैं जिससे लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं।कार्यक्रम में सोनभद्र विकास समिति से काउंसलर साधना सिंह, सामाजिक कार्यकर्त्ता रेखा,रिना शर्मा,दिनेश कुमार कोआर्डिनेटर,आगनवाड़ी कार्यकत्री सहित बड़ी संख्या में बच्चें, किशोरियां एवं महिलाएं उपस्थित रहीं








