February 5, 2026 3:43 am

नशे की हालत में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, दो युवक गंभीर

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) बीजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नकटू पेट्रोल पंप के पास एक सड़क हादसा सामने आया हैजहाँ शराब के नशे में धुत दो युवक अपनी ही मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ​मिली जानकारी के अनुसार, हादसा नकटू पेट्रोल पंप के कुछ आगे हुआ।घायल युवकों की पहचान ​सूरज केवट (24 वर्ष) पुत्र सोहन केवट, निवासी पुनर्वास ​सुदामा बैगा (23 वर्, पुत्र सूरज बैगा, निवासी- पुनर्वास पहाड़ी पानी टंकी के रूप में हुयी।​बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे जिसके कारण वे वाहन पर से नियंत्रण खो बैठे और दुर्घटना का शिकार हो गए।​ घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस टीम में शामिल चालक जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल प्रवेश कुमार और हेड कांस्टेबल पंचम राम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!