February 5, 2026 3:44 am

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब व 300 किलो लहन बरामद

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन व आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर प्रभार के निर्देशन में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री व तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी सोनभद्र के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक रविनंदन (क्षेत्र-2), अमित कुमार (क्षेत्र-3) एवं आबकारी स्टाफ तथा शक्तिनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आज 4 फरवरी 2026 को शक्तिनगर बस स्टैंड, स्वीपर बस्ती, कोटा बस्ती व राजकिशन कॉलोनी में संदिग्ध स्थानों, झुग्गी-झोपड़ियों व घरों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान लगभग 40 लीटर कच्ची शराब एवं करीब 300 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। मौके पर ही 5 भट्ठियों को नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 2 अभियोग पंजीकृत किए गए। साथ ही शक्तिनगर थाना क्षेत्र की शराब दुकानों का भी निरीक्षण किया गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!