February 5, 2026 6:15 am

लोढ़ी टोल प्लाजा पर मारपीट का मामला, टोल कर्मियों ने भी पुलिस को दी तहरीर

सोनभद्र। लोढ़ी टोल प्लाजा पर रविवार को महिला अधिवक्ता, उनके परिजनों और टोल कर्मियों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने महिला अधिवक्ता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार शाम करीब पांच बजे मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि इस घटना को लेकर टोल कर्मियों की ओर से भी महिला अधिवक्ता एवं उनके परिजनों के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!