February 12, 2026 2:46 am

नहर परियोजना में करंट लगने से श्रमिक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-39 जाम

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलिंनडूबा ग्राम पंचायत निवासी विजय कुमार यादव पुत्र नंदकिशोर यादव की कनहर सिंचाई परियोजना के तहत नहर निर्माण कार्य के दौरान बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा बीते शनिवार शाम लगभग 4 बजे कोन थाना क्षेत्र के कुडवा ग्राम पंचायत में हुआ, जहां एमएस कंपनी द्वारा नहर निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। बताया गया कि लेवल स्टॉप करने के दौरान विजय कुमार यादव बिजली के खुले तार में फंस गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कोन पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद रविवार शाम करीब 5 बजे शव घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-39) के पास शव रखकर बैठ गए और संबंधित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समुचित मुआवजे की घोषणा की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कंपनी अधिकारियों से टेलीफोनिक बातचीत शुरू की। मृतक के भाई संजय कुमार यादव ने पुलिस से कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर उचित मुआवजे की घोषणा नहीं करते, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम जारी रहेगा। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!