February 12, 2026 3:37 am

परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने संभाला एनटीपीसी रिहंद का कार्यभार

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद परियोजना में मुख्य महाप्रबंधक संजय असाटी ने एनटीपीसी रिहंद का कार्यभार संभाला। श्री संजय असाटी ने विभिन्न पदों पर रहते हुये अपने कुशल नेतृत्व के द्वारा एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं में अपनी लगन, निष्ठा, मेहनत एवं ईमानदारी से सफलता के नए आयाम स्थापित कर चुके हैं। श्री संजय असाटी नें जबलपुर से 1988 में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद सितंबर 1989 में एनटीपीसी पीएमआई नोएडा में बतौर कार्यपालक प्रशिक्षु के पद पर थे।
1990 में इनकी पोस्टिंग सी एंड आई मैंटेनेंस विभाग एनटीपीसी विंध्याचल में हुई। एनटीपीसी विंध्याचल के अतिरिक्त श्री संजय असाटी नें एनटीपीसी ऊंचाहार, झज्जर एवं रिहंद में विभिन्न पदों पर रह कर एनटीपीसी परियोजना को ऊंचाइयों तक पहुँचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है । प्रबंधन को पूर्ण विश्वास है कि श्री असाटी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में एनटीपीसी रिहंद परियोजना निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगी तथा नई उपलब्धियों के मानक स्थापित करेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!