सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) भारत स्काउट एण्ड गाइड के तत्वाधान में आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी पुनर्वास प्रथम बीजपुर में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।पहले दिन के प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अखिलेश देव पांडेय पूर्व एआरपी बेसिक शिक्षा परिषद ने स्काउट ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड ट्रेंनिंग के द्वारा बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होता है स्काउट गाइड युवाओं में चरित्र निर्माण, आत्मनिर्भरता, अनुशासन और सेवा भाव विकसित करने वाला एक शैक्षिक और सामाजिक आंदोलन है।यह कैंपिंग और समूह गतिविधियों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास सिखाता है साथ ही सामाजिक कार्य, प्राथमिक चिकित्सा और लीडरशिप जैसे जीवन कौशल विकसित कर हमे एक जिम्मेदार नागरिक बनाता है। इस दौरान ट्रेनर शैलेंद्र कुमार मिश्र एच डब्लू बी स्काउट तहसील ट्रेनिंग काउंसलर तथा सुनीता कुमारी गाइड कैप्टन दुद्धी ने बच्चों को फप्रशिक्षण में पहले दिन स्काउट नियम, प्रतिज्ञा,प्रार्थना,झंडा गीत,झंडा बांधना, झंडा फहराना, स्काउट तालियां, दिशाओं का ज्ञान तथा प्राथमिक चिकित्सा आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया। इस दौरान बच्चों ने भी बड़े ही मनोयोग से प्रशिक्षण का लाभ उठाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ताड़कनाथ दुबे ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को काफी लाभ प्राप्त होगा तथा प्रशिक्षण का समापन बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ होगा।
Author: Pramod Gupta
Hello









