February 12, 2026 3:44 am

पुलिस की तकनीकी जीत, लाखों के मोबाइल बरामद

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक जनपद अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम और गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस को माह जनवरी 2026 में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं निरंतर निगरानी करते हुए कुल 151 खोए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख बताई जा रही है। बरामद सभी मोबाइल फोन को विधिक प्रक्रिया पूरी कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया। अपने बहुमूल्य फोन वापस पाकर नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता और जनहितकारी कार्यशैली की सराहना की। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व दिसंबर 2025 में भी 253 खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए गए थे। लगातार दो माह में मिली यह सफलता पुलिस की तकनीकी दक्षता एवं सतत प्रयासों को दर्शाती है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने इस उपलब्धि के लिए सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं संबंधित थाना प्रभारियों/कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के लिए प्रेरित किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!