February 12, 2026 2:51 am

साइबर क्राइम के खिलाफ सख्त कदम, लाखों की रकम पीड़ितों के खातों में लौटी

सोनभद्र। जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर क्राइम) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी (सहायक नोडल साइबर क्राइम) के पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल, साइबर क्राइम थाना एवं सभी थानों पर गठित साइबर हेल्प डेस्क द्वारा तकनीकी दक्षता के साथ कार्रवाई की गई। पुलिस की समयबद्ध एवं सुनियोजित कार्रवाई के परिणामस्वरूप जनवरी 2026 में कुल 48 साइबर ठगी पीड़ितों को ₹23,12,636/- की धनराशि उनके मूल बैंक खातों में वापस कराई गई। वहीं दिसंबर 2025 में ₹16,61,352/- की राशि भी पीड़ितों को सुरक्षित लौटाई जा चुकी है। यह सफलता NCRP पोर्टल पर निरंतर निगरानी, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, संदिग्ध खातों को तत्काल होल्ड कराना तथा विभिन्न बैंकों से समन्वय के माध्यम से प्राप्त हुई है। पुलिस साइबर अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य करते हुए न केवल अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है, बल्कि पीड़ितों की धनराशि सुरक्षित वापस दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से प्रयासरत है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!