February 12, 2026 2:57 am

चाड़ीमाता मंदिर प्रांगण से पवित्र जल उठाकर श्रद्धापूर्वक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया

सोनभद्र। वार्ड संख्या 4 सहीजन कला रॉबर्ट्सगंज स्थित चुर्क बाजार में सदर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद के नेतृत्व में पावन चाड़ीमाता मंदिर प्रांगण से सहिजन खुर्द पोखरा तक विधिवत जल उठाकर भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का शुभारंभ चाड़ीमाता मंदिर परिसर से हुआ, जो सहिजन खुर्द पोखरा पहुंचकर पुनः मंदिर प्रांगण में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुई। इस पावन अवसर पर पूरे गांव की माताओं एवं बहनों ने अपार श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता कर अपनी आस्था और सांस्कृतिक चेतना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। महिलाओं की एकजुटता, भक्ति और मर्यादा ने इस धार्मिक आयोजन को अत्यंत गरिमामय और स्मरणीय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण भक्तिमय बना रहा और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी सामाजिक एकता, संस्कार और सनातन मूल्यों की सशक्त पहचान हैं, जो समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का कार्य करती हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!