February 12, 2026 3:48 am

आजाद मोड़ ने जीता वालीबाल का मुकाबला नेमना को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

सोनभद्र।​ बीजपुर (विनोद गुप्त) खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से रविवार को यूथ क्लब समथरहवा के तत्वावधान में एक दिवसीय ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबलों के बीच आजाद मोड़ की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर खिताबी जीत हासिल की।​ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ और विशिष्ट अतिथि बसपा विधानसभा प्रभारी श्याम बिहारी ने किया। अतिथियों ने पूजन-अर्चन के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल को खेल की भावना से खेलने की प्रेरणा दी।​ लीग मैचों के कड़े संघर्ष के बाद चार टीमो नेमना, डोडहर, समथरहवा और आजाद मोड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहला सेमीफाइनल नेमना और डोडहर के बीच हुआ,जिसमें नेमना ने 23-21 के करीबी अंतर से जीत दर्ज की। ​दूसरा सेमीफाइनल आजाद मोड़ और मेजबान समथरहवा के बीच खेला गया, जिसमें आजाद मोड़ ने 21-13 से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया।​फाइनल मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा।आजाद मोड़ और नेमना की टीमें एक-एक अंक के लिए जूझती दिखीं लेकिन अंततः आजाद मोड़ ने बेहतर तालमेल का परिचय देते हुए नेमना को 25-20 और 25-19 के सीधे सेटों में हराकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।​ मैच के दौरान रामप्रताप पनिका और संजीव सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि रामचरण पनिका ने अपनी कमेंट्री से दर्शकों में जोश भरे रखा।​ इस अवसर पर मुख्य रूप से बासदेव यादव, अमरेश तिवारी, ईश्वरी प्रसाद, ओमप्रकाश, सुग्रीव भारती, गगन राम भारती, ताराचंद गुर्जर, रामप्रवेश भारती और रामलखन गुप्ता सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद थे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!