सोनभद्र। टोल प्लाजा पर हुए विवाद में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 1 फरवरी 2026 को लगभग 3:10 बजे आरती पाण्डेय अपने परिवार के साथ वाहन संख्या UP64 AU 9142 (टोयोटा ग्लैंजा) से रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रही थीं। थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र स्थित लोढ़ी टोल प्लाजा पर अगली गाड़ी का मैसेज प्राप्त न होने के कारण लेन संख्या-03 में कुछ वाहन खड़े हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। इसी दौरान हुई देरी को लेकर आरती पाण्डेय एवं टोल कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद एवं मारपीट में बदल गई। पीड़िता की तहरीर पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा संख्या 87/2026 अंतर्गत धारा 191(2), 109(1), 115(2), 352, 351(3), 74 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रामजी तिवारी पुत्र जयनारायण तिवारी निवासी भौली कुरारा जनपद हमीरपुर (उ.प्र.), सर्वेश यादव पुत्र शिवशंकर यादव निवासी करमीशिपुर मालीपुर जनपद अम्बेडकर नगर (उ.प्र.) पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति, संयम एवं कानून का पालन करने की अपील की है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव (चौकी प्रभारी चुर्क) एवं उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव (चौकी प्रभारी लोढ़ी) मय हमराह पुलिस बल।
Author: Pramod Gupta
Hello









