February 12, 2026 2:17 am

निशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन, 150 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन एवं मणी स्पेशियलिटी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में मणी हॉस्पिटल परिसर में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी धर्मराज सिंह ने फीता काटकर किया और आयोजन से जुड़े संगठन एवं चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं। शिविर में डॉ. अशोक यादव एवं डॉ. पी.के. रंजन द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान शुगर जांच, 2डी ईको, लिपिड प्रोफाइल सहित कई महत्वपूर्ण जांचें निशुल्क की गईं। वहीं लगभग 150 मरीजों को ओपीडी के माध्यम से लाभान्वित किया गया। उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। स्वस्थ शरीर से ही मन, परिवार, व्यापार और समाज भी स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर स्वास्थ्य की अनदेखी करते हैं और बीमारी होने पर ही इलाज कराते हैं। इसी सोच को बदलने और समय रहते रोगों की पहचान के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि उद्योग व्यापार संगठन केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा को भी अपना कर्तव्य मानता है।

जब समाज स्वस्थ होगा तभी व्यापार और राष्ट्र दोनों मजबूत होंगे। इसी भावना से संगठन लगातार स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रम करता आ रहा है। कौशल शर्मा ने मणी हॉस्पिटल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं तकनीकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर धरती पर ईश्वर का रूप होते हैं, जो निस्वार्थ भाव से मानव सेवा करते हैं। यह शिविर विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी रहा, जो आर्थिक या अन्य कारणों से नियमित जांच नहीं करा पाते। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला महामंत्री प्रीतपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मराज सिंह, राजेश जायसवाल, राजू, रवि जायसवाल, टीपू अली, दीप सिंह पटेल, विनोद जायसवाल, नगर महामंत्री जसकीरत सिंह, नगर संयोजक अमित अग्रवाल, सुनील सरोज, सुनील सोनी, प्रतीक केसरी, शिवम केसरी, अमित वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!