February 12, 2026 3:00 am

बोलेरो में शव रख घटना स्थल पर मुआवजे की करते रहे मांग दोपहर बाद आश्वासन उपरांत पोस्टमार्टम के लिए हुए तैयार

सोनभद्र। कोन (मुन्ना लाल जायसवाल) कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा में शनिवार की दोपहर कनहर परियोजना के मुख्य नहर निर्माण को लेकर लेवलिंग ले रहे एक मजदूर की मौत हाइवोल्टेज करेंट से हो गई। घटना के बाद 35 वर्षीय मृतक विजय कुमार निवासी कोल्हिंडुबा का शव विंडमगंज स्वास्थ्य केंद्र से परिजन घटना स्थल ले गए और उचित मुआवजे की मांग पर शनिवार शाम से रविवार दोपहर करीब 2 बजे तक अड़े रहे लेकिन कोई जिम्मेदार सिंचाई विभाग का अधिकारी ना ही कार्यदाई संस्था एम एस ए का अधिकारी मौके पर पहुंचा, हाँ फोन पर परिजनो को आश्वाशन जरूर देते रहे। स्थानीय पुलिस की सक्रियता से कार्यदाई संस्था के पीएम से फोन पर वार्ता कर सोमवार को मुआवजे पर चर्चा की सहमति बनी।इस दौरान पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजवाया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!