18 मार्च को कलश यात्रा और 19 से 27 मार्च तक कथा वाचक
सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)आगामी नवरात्रि में दुधहिया मंदिर के प्रांगण में होने वाले श्रीराम कथा को लेकर बेड़िया हनुमान मंदिर के प्रांगण में शनिवार को मन्दिर के महंत मदन गोपाल दास की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में 18 मार्च को कलश यात्रा और 19 से 27 मार्च तक कथा वाचक श्री श्री 1008 राममोहन दास रामायणी के श्री मुख से श्रीराम कथा और 28 मार्च को भव्य भंडारा होना सुनिश्चित हुआ।बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत गोपाल।दास ने बताया कि 1100 कलश की यात्रा निकाली जाएगी।बैठक में मुख्य रूप से अनिल त्रिपाठी,संदीप गुप्ता प्रान्त सह संयोजक बजरंग दल काशी प्रान्त, यशवंत सिंह प्रखंड अध्यक्ष विहिप, श्रीराम यादव,विभूति नारायण शुक्ला,सुनील तिवारी,योगेन्द्र चौबे,रोहित सिंह बघेल,ईश्वरी प्रसाद,राजेश कांत गुर्जर,राजेश सिंह,इंद्रदेव सिंह,गौतम वर्मा,अजय सिंह,सुषमा जायसवाल,पूजा गुप्ता के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थे।









