February 12, 2026 3:00 am

दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता का समापन! लेडुआ टीम रही विजेता, खडिया सीलथम उपविजेता

सोनभद्र चतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लेडुआ में चल रहे दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन जिसमे मुख्य अतिथि सुनील सिंह अधिवक्ता व सह खण्ड कार्यवाह चतरा आरएसएस विशिष्ट अतिथि सतीश सिंह उर्फ पिंटू सिंह नेवारी प्रधान प्रतिनिधि रहे कार्यक्रम के आयोजक खण्ड कार्यवाह चतरा आरएसएस द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का करमा नृत्य व पुष्प पहनाकर जोरदार स्वागत किया कार्यक्रम का अध्यक्षता संतोष धांगर नें किया मुख्य कार्यक्रम दो भागो मे कराया गया जिसमे क्षेत्रीय व अंतर्जजनपदीय कराया गया जिसमे क्षेत्रीय मे विजेता लेडुआ रही वही उप विजेता खडिया सीलथंम रही इसी प्रकार अंतर जनपदीय मे विजेता लेडुआ उपविजेता ताला चंदौली रही अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन मे कहा गया की इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना,यूवा खेल से जुड़े, और ग्रामीण के बच्चो मे जो खेल प्रति प्रतिभा है ओ दिखे इस अवसर पर युवाओं से अपील किये कि वे खेलकूद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें, क्योंकि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई दी और भविष्य में ऐसे आयोजनों के महत्व पर बल दिया मोहन बिंद, कुलदीप गुप्ता, महेंद्र प्रताप, रामबचन, रामसजीवन, फौजदार, दिनेश बिंद, धर्मेंद्र धांगर ,संतोष कुमार, नंदलाल विश्वकर्मा, मंगला प्रसाद यादव राज कुमार यादव सहित क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!