February 12, 2026 3:39 am

चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 30 जनवरी 2026 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान डिग्री कॉलेज चौराहा पर बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान चालक तेज गति से भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया।मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर को ई-चालान ऐप के माध्यम से जांचने पर यह वाहन Hero Splendor Plus (ब्लैक-सिल्वर रंग), रजिस्ट्रेशन नंबर BR45N5042 चोरी का पाया गया। उक्त वाहन थाना अधौरा, जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) में दर्ज मुकदमा संख्या 11/25 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है। इस बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना ओबरा पर मुकदमा संख्या 29/2026 धारा 317(2), 317(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक राजेश दूबे थाना ओबरा, उपनिरीक्षक राम लोचन थाना ओबरा, हेड कांस्टेबल संतोष पटेल थाना ओबरा

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!