February 13, 2026 6:20 pm

18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। महुआ के पेड़ से लटक कर देदी जान घर मे मचा कोहराम

सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा के चेतवा स्थित टोला महुअरिया में गुरुवार की रात एक 18 वर्षीय युवक ने किसी बात से नाराज हो कर घर से दो सौ मीटर दूर महुआ के पेड़ में फाँसी के फंदे से लटक कर जान देदी।ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार सुबह मौके पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ शव को पेड़ से नीचे उतार कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज घटना की विस्तृत जांच पड़ताल में जुट गए।जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार पुत्र राधे बियार उम्र लगभग 18 वर्ष रात में दादा और परिजनों के साथ खाना खा कर अपने कमरे में सोने चला गया था इसी बीच वह रात में ही नाइलॉन की रस्सी के सहारे घर से दो सौ मीटर दूर महुआ के पेड़ में फाँसी का फंदा बना कर कब लटक कर जान देदी किसी को पता नही चला।शुक्रवार सुबह जब कुछ युवकों और परिजनों ने पेड़ से लटकता एक शव देखा तो घर मे कोहराम मच गया चीखपुकार के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तत्काल पुलिस ने पहुच कर विधिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल में जुट गयी।बताया गया कि युवक की शादी लग गयी थी कुछ दिन बाद उसकी शादी भी होनी थी बावजूद वह मौत को गले क्यों लगाया यह किसी को जानकारी नही है।इस बाबत एसएचओ नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के पिता की तहरीर पर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है घटना की जांच की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!