February 12, 2026 3:56 am

लोकतंत्र का सबसे बड़ा उपहार है मतदाता बनना- डॉ. धर्मवीर तिवारी

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 77 पर शुक्रवार को मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने किया। इस दौरान उन्होंने छह लोगों का फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाए और कहा कि मतदाता बनना लोकतंत्र का सबसे बड़ा उपहार है। डॉ. तिवारी ने बताया कि बूथ नंबर 77 पर कुल लगभग 888 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें से करीब डेढ़ सौ से अधिक नाम काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में सबसे महत्वपूर्ण कार्य यही है कि कोई भी मतदाता छूटने न पाए। नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 भरवाकर नाम जुड़वाना तथा आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म-7 भरवाकर जमा कराना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष संजय पांडेय, विनय पांडेय, बीएलओ विनिता पटेल तथा ओम प्रकाश उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!