February 12, 2026 3:50 am

सत्ताधीश कर रहे धनार्जन का व्यापार, घोरावल की जनता लाचार- संदीप मिश्र

सोनभद्र। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा द्वारा लगातार जन चौपाल के माध्यम से आमजन की समस्याएं सुनी जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद की विधानसभा क्षेत्र 400 घोरावल के शाहगंज में मोर्चा द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया, जहां स्थानीय लोगों ने अपनी पीड़ा मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के समक्ष रखी। जन चौपाल में लोगों ने बताया कि बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से आम जनता सबसे अधिक परेशान है। ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के नाम पर सैकड़ों शिकायत पत्र लोगों ने मोर्चा संयोजक को सौंपे। इस पर संदीप मिश्र ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। यदि समाधान नहीं हुआ तो मोर्चा लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करेगा। संदीप मिश्र ने कहा कि किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा केवल जनहित की आवाज उठाता है और हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार है। उन्होंने कई घरों का स्थलीय निरीक्षण भी किया, जहां मात्र चार-पांच सीएफएल बल्ब जलने के बावजूद बिजली बिल दो से तीन लाख रुपये तक आने की बात सामने आई। इस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मोर्चा संयोजक ने कहा कि बिजली विभाग की मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ओटीएस के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ जोरदार संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि चौहान, धीरज कनौजिया, सुरेंद्र कुमार, रोहित जाटव, किशन कुमार, भोलू चौहान, दिनेश पटेल, विवेक जाटव, आकाश चौहान, लल्लू कोल, विजय चौहान, रामपति बियार सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!