February 13, 2026 7:47 pm

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिले में फार्मर रजिस्ट्री कार्य को तेजी से पूर्ण कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत, कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर अभियान मोड में पंजीकरण कार्य किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र किसान का फार्मर रजिस्ट्री में नामांकन सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने लोढ़ी ग्राम पंचायत भवन में स्थापित फार्मर रजिस्ट्री केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा किसानों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पारदर्शी, सुचारु एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी बगीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि वीरेंद्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता सहित कृषि, राजस्व एवं ग्राम पंचायत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!