– यूपी बार काउंसिल के 25 पदों के लिए 333 प्रत्याशी मैदान में, सोनभद्र से तीन उम्मीदवार
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के 25 सदस्य पदों के लिए में 30 एवं 31 जनवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतदान जनपद न्यायालय परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग भवन में संपन्न होगा। इस चुनाव में कुल 333 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें सोनभद्र जिले से एक महिला समेत तीन प्रत्याशी शामिल हैं। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र एवं निर्वाचन अधिकारी बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सोनभद्र आबिद शमीम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 1620 सीओपी धारक अधिवक्ता मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 1348 अधिवक्ता जनपद न्यायालय सोनभद्र स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग भवन में मतदान करेंगे, जबकि 272 अधिवक्ता दुद्धी में मतदान करेंगे।
सोनभद्र से ये हैं प्रत्याशी
- राकेश शरण मिश्र, एडवोकेट
- विनोद कुमार पांडेय, एडवोकेट (वर्तमान सदस्य)
- सुषमा यादव, एडवोकेट
बताया जा रहा है कि इस बार अधिवक्ताओं के बीच स्थानीय प्रत्याशियों के पक्ष में प्रथम, द्वितीय और तृतीय वरीयता मत देने का रुझान देखने को मिल रहा है। हालांकि वाराणसी, लखनऊ और प्रयागराज के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वर्तमान सदस्य भी हमेशा की तरह सोनभद्र से मजबूत समर्थन की उम्मीद लगाए हुए हैं। इनमें प्रमुख रूप से वाराणसी के श्रीनाथ त्रिपाठी व हरिशंकर सिंह, लखनऊ के जयनारायण पांडेय व राकेश पाठक तथा प्रयागराज के देवेंद्र मिश्र नगहरा, अरुण कुमार त्रिपाठी, पांचूराम मौर्य, परेश मिश्र आदि शामिल हैं। अब देखना यह होगा कि इस बार अधिवक्ता मतदाता पुराने अनुभवी सदस्यों पर भरोसा जताते हैं या स्थानीय एवं नए प्रत्याशियों को अवसर देते हैं।
Author: Pramod Gupta
Hello









