सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जुगैल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक जुगैल के नेतृत्व में चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया गया। थाना जुगैल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-12/2026 धारा 305(क), 331(4) बीएनएस से संबंधित चोरी के प्रकरण में पुलिस को 28 जनवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए 29 जनवरी 2026 को सुबह करीब 10:49 बजे राजन कुमार उर्फ जोगेन्द्र कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सेमिया थाना जुगैल को ग्राम जुगैल के जलकढवा रोड स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से चोरी गया लगभग शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक उमाशंकर गिरी, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल मुकेश कुमार थाना जुगैल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
Author: Pramod Gupta
Hello









