सदर विधायक भूपेश चौवें ने किया ध्वजारोहण बच्चों नें देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत कर समां बाँधा
सोनभद्र। रघुकुल एकेडमी चतरा सोनभद्र के प्रांगण में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह रघुकुल एकेडमी विद्यालय के प्रांगण हर्षोल्लास पूर्वक वातावरण में मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौवे विशिष्ट अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डा0,धर्मवीर तिवारी,अजीत चौबे,रमेश पटेल,देवेन्द्र पटेल,बबलू धांगर,एडवोकेट विकास शाक्य,ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ होते हैं समारोह का माहौल देश भक्ति से सारा बोर हुआ और विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मध्य मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय कैंपस में छात्रों द्वारा चतरा बाजार में झांकी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई जो अत्यंत आकर्षक और सराहनीय थी।कार्यक्रम में स्कुल MD संगीता मौर्य, प्रबंधक अजय मौर्य, प्रिसिंपल कुलदीप मौर्य,शिवमंगल सिंह सहित स्कुल के अध्यापक/अध्यापिकाएं सहित छात्र छात्राए तथा भारी संख्या में अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।









