सोनभद्र। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर आज, 27 जनवरी 2026, रॉबर्ट्सगंज में स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखाओं के बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशव्यापी हड़ताल के तहत व्यापक धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य IBA द्वारा 5-दिवसीय बैंकिंग लागू करने के वादे को पूरा न किए जाने के खिलाफ विरोध जताना था। बैंक कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से नारेबाज़ी करते हुए अपनी मांगों को आम जनता तक पहुँचाते रहे। उन्होंने कहा कि 5-दिवसीय बैंकिंग न केवल कर्मचारियों के कार्य-जीवन संतुलन के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता और दक्षता भी बढ़ेगी। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद बैंक कर्मियों ने आम नागरिकों से संवाद कर आंदोलन के कारणों से अवगत कराया। पूरा कार्यक्रम अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शन में शामिल प्रमुख सदस्य थे। अध्यक्ष राजीव रंजन, उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, सचिव मुकेश कुमार और अन्य बैंक स्टाफ जैसे सत्यम श्री, सारंग देव सिंह, राम सिंह, प्रियंका सिंह, गायत्री राव, प्रसून सिंह, नीरज कुमार, रीकेश, रेखा, अजय, मुकेश, सुजीत, अविनाश, दीपेश त्रिपाठी, महेश, रामजी, राजेश, लालिमा, विकास, पूजा।
Author: Pramod Gupta
Hello









