February 12, 2026 3:11 am

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप कुएं में मिला था शव

सोनभद्र। ​बीजपुर (विनोद गुप्त) स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली ग्राम पंचायत में बीते गुरुवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता उमा देवी का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी मृतका के पिता ने पति सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतिका के पिता संतलाल निवासी झीलों गांव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री उमा की शादी दो वर्ष पूर्व उपेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।​ पिता का कहना है कि ​19 जनवरी को पति उपेंद्र ससुर गिरदावल और सास ने मिलकर उमा के साथ मारपीट की और हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पास के ही एक कुएं में फेंक दिया गया।​ घटना को दुर्घटना या गुमशुदगी का रूप देने के लिए ससुराल पक्ष के लोग लगातार उमा के लापता होने का नाटक करते रहे।​ गुरुवार को जब कुएं से उमा का शव बरामद हुआ तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।​​ तहरीर मिलने के बाद बीजपुर पुलिस तत्काल हरकत में आई और संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीओ दुद्धी द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!