February 12, 2026 3:07 am

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर युवक गिरफ्तार

सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 27 जनवरी 2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम ने अभियान के दौरान तीन युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। पूछताछ व बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 71/2026 धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। रोहित कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र रमेश कुमार यादव निवासी ग्राम बोझ थाना नौगढ़ जनपद चंदौली, संजय यादव उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र रामकृत यादव निवासी ग्राम बोझ थाना नौगढ़ जनपद चंदौली, सत्यम उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम बोझ थाना नौगढ़ जनपद चंदौली, गिरफ्तार करने वाली पुलिस उप निरीक्षक रविकान्त मिश्रा, चौकी प्रभारी सुकृत, हेड कांस्टेबल उदयभान यादव, हेड कांस्टेबल भरत यादव, आरक्षी अखिलेश कुमार वर्मा, कांस्टेबल जगतपति मिश्र (पीआरवी 3089), कांस्टेबल आदेश मिश्र (पीआरवी 3089 चालक)

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!