सोनभद्र। नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। दिनांक 27 जनवरी 2026 को उप निरीक्षक रंजीत कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा तथा वांछित की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर बस स्टैंड शक्तिनगर के पास से एक युवक को पकड़ लिया गया।अंशु उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र सुदामा निवासी ग्राम खैराही थाना रॉबर्ट्सगंज हाल पता बस स्टैंड शक्तिनगर तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से ब्लू लाइम ब्रांड की देशी शराब मसाला के 108 पाउच बरामद किए गए। प्रत्येक पाउच 200 मिली का था, जिसकी कुल मात्रा 21.60 लीटर पाई गई। शराब की तीव्रता 36 प्रतिशत वी/वी बताई गई है।इस संबंध में थाना शक्तिनगर में मु0अ0सं0-19/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस
उप निरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल माधवानन्द सिंह,
कांस्टेबल शैलेश कुमार
Author: Pramod Gupta
Hello









