February 12, 2026 3:41 am

करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी बिजली सप्लाई फिसड्डी जनता में आक्रोश

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) सरकार नधिरा उपकेंद्र से सम्बंधित ग्रामीण अंचल में 18 घण्टा बिजली सप्लाई पर करोड़ों रुपए महीना खर्च कर रही है। बावजूद बिजली बितरण निगम के स्थानीय अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बिजली सप्लाई महीनों से फिसड्डी चल रही है सप्लाई कब जाएगी कब आएगी यह भगवान को भी पता नही है। बिजली सप्लाई प्रभावित होने से उपकेंद्र से जुड़े लगभग 50 हजार की आबादी में बड़ा आक्रोश ब्याप्त है।ग्रामीणों का आरोप है कि अगर सप्लाई में सुधार नही किया गया तो बड़ा आंदोलन होगा और जरूरत पड़ी तो उपकेंद्र में ताला भी बंद किया जाएगा। ग्रामीण उपभोक्ता राहुलसिंह, बद्रीनाथ, सियाराम, श्यामसुंदर, मनोज, विकास, संजय सहित सैकड़ो लोगों का कहना है कि बिजली इंसानी जिंदगी के लिए लाइफ लाइन बन गयी है इसको बराबर गायब रहने से बच्चों की पढ़ाई लिखाई पेयजल की किल्लत सहित घरों में लोग रोशनी के लिए लाले पड़ गए हैं। बिजली से चलने वाला उपकरण शो पीस बना हुआ है। आयेदिन बिजली बिल सम्बन्धित मोबाइल मैसेज से लोगों में तनाव है जब कि कर्मचारी घर घर जा कर बिजली बिल जमा कराएं हैं बावजूद बिल की विसंगती दूर होने का नाम नही ले रही है। उपकेंद्र पर जानकारी ली गयी तो बताया गया कि 33 केवीए में फाल्ट हुआ है। इस बाबत जेई नधिरा बिहारी लाल को फोन कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन उन्हों ने आदतन फोन उठाना मुनासिब नही समझा। एक्सईएन पिपरी एके सिंह ने कहा कि हमको जानकारी नही है पता करता हूँ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!