October 25, 2026 2:28 am

असामाजिक तत्वों ने तोड़ी डा0,भीम राव अंबेडकर मूर्ति, सिकरवार में तनाव की स्थिति, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकरवार में बीती रात शरारती तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एकत्र होकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही सदर क्षेत्राधिकारी (सीओ) राज सोनकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरईगढ़ चौकी प्रभारी एवं रायपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर तैनात हैं।

सीओ सदर राज ने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी एकत्र की जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। साथ ही नई अंबेडकर प्रतिमा लगवाई जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!