February 12, 2026 3:38 am

33 केवीए की लाइन कबाड़ में तब्दील गाँवों को बिजली देने में हाँफ रहा बितरण निगम मुसीबत बढ़ी

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) पिपरी से नधिरा उपकेंद्र तक आयी 33 केवीए की पुरानी लाइन कबाड़ में तब्दील हो चुकी है। अब स्थिति यह है कि ठंड के मौषम में भी गाँवो को 18 घण्टा बिजली सप्लाई देने में बितरण निगम हाँफ रहा है।घण्टा दो घण्टा बिजली आपूर्ति के अलावा पूरा दिन और रात केवल रोस्टिंग और ओवरलोड की भेंट चढ़ गया है।बताया जाता है कि पिछले ढेड़ महीने से 33 केवीए पुरानी लाइन बन्द पड़ी है अधिकारी कर्मचारी उसको ठीक कराने की बजाय बगल से आयी नमामि गंगे जलकल फीडर की 33 केवीए में टेपिंग कर किसी तरह बिजली आपूर्ति का कोरम पूरा करने में लगे हुए हैं।कहा जाता है कि जलकल फीडर की लाइन से क्षमता के अभाव में ओवरलोड के कारण पिपरी से 24 घण्टा में 10 बार ट्रिप करने के कारण सप्लाई में बाधा उतपन्न हो रही है। कर्मियों के अनुसार जब जब 33 केबीए ट्रिप करती है तब जेई या फिर एसडीओ के बोलने पर ही पिपरी से मेन लाइन चालू की जाती है आलम यह है कि एक बार मेन लाइन बन्द होने पर दो घण्टा तक बिजली सप्लाई बंद पड़ी रहती है।अब सवाल यह उठता है कि अगर जलकल की लाइन नही होती तो क्या नधिरा उपकेंद्र से पोषित गाँवों की सप्लाई अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया होता।विभागीय सूत्रों की माने तो पिछले 25 साल से एक ही स्थान पर घूम फिर कर तैनात जेई वितरण निगम को चारागाह बना कर मौज करते चले आ रहे हैं कभी भी किसी ने जर्जर उपकरण पर फूटी कौड़ी खर्च नही किया यही कारण है कि 33 केवीए हो या फिर 11 केवीए अथवा ग्रामीण एलटी लाइन सब के सब अब कबाड़ में तब्दील हो चुका है और जेई हैं कि अपने सुख सुविधा में कभी नधिरा कभी बीजपुर तो कभी कुंडाडीह कभी बभनी उपकेंद्र पर सुविधा नुसार ट्रांसफर करा कर मलाई का स्वाद चखने में मशगूल बैठे हैं और जर्जर उपकरण पर ध्यान नही दिया गया। खबर लिखे जाने तक मंगलवार को भी गाँवो की सप्लाई बंद पड़ी है सप्लाई कब तक चालू होगी जेई बिहारी लाल ने फोन उठाना मुनासिब नही समझा। एसडीओ म्योरपुर शिवम गुप्ता कहते हैं कि हम लोग अब आजिज आ गए हैं 33 केवीए पुरानी लाइन में चोर पंचर है जो मिल नही रह है जब तक किरविल में निर्माणाधीन 132/33 केबीए नही चालू होगा तब तक यही हाल रहेगा। अब मशाला यह है कि दो साल में बन कर तैयार होने वाला किरविल स्टेशन जब 5 साल में नही बन पाया तो क्या भरोसा कब तक बन कर तैयार होगा और जब तक नही बनेगा तब तक 18 घण्टा बिजली सप्लाई महज सपना ही सावित होगा। उधर ट्रांसमिशन लाइन के एक्सईएन इंद्रभान सिंह ने कहा कि हम किरविल को फरवरी में चार्ज करेगें लेकिन वितरण निगम ने किरविल से नधिरा तक 33 केबीए कि लाइन अभी तक ठीक नही कराया है ऐसे में दूसरों पर जिम्मेदारी थोपना गलत है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!