October 25, 2026 9:34 am

मुर्धवा मोड़ के पास वाहन की टक्कर, महिला की मौत, सीओ पिपरी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

सोनभद्र। मुर्धवा मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि क्षेत्राधिकारी (सीओ) पिपरी समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दुद्धी उप जिलाधिकारी निखिल यादव हिंडालको चिकित्सालय पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खाड़पाथर निवासी अस्पताली देवी पत्नी कमलेश सिंह अपने पति और बच्चों के लिए खाना लेकर मुर्धवा मोड़ की ओर जा रही थीं। उनके पति का होटल मुर्धवा मोड़ पर स्थित है। महिला सड़क के किनारे पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सीओ पिपरी की सरकारी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

इस दुर्घटना में वाहन में सवार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस एवं निजी वाहनों से हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं सीओ पिपरी समेत अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दुद्धी उप जिलाधिकारी निखिल यादव अस्पताल पहुंचे और उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!