February 12, 2026 3:32 am

आजाद अधिकार सेना ने मनाया ‘काला दिवस’, प्रशासन व सरकार के खिलाफ जताया विरोध

सोनभद्र। आजाद अधिकार सेना द्वारा प्रशासन एवं सरकार के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाया गया। यह विरोध संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की कथित अवैधानिक गिरफ्तारी, उनके विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमों, जेल में उत्पीड़न तथा देवरिया जिला कारागार के हाई सिक्योरिटी बैरक में 16 जनवरी 2026 को मिली हत्या की धमकी के विरोध में किया गया। बताया गया कि इन मांगों को लेकर आजाद अधिकार सेना ने 15 जनवरी 2026 से देवरिया जिला कलेक्ट्रेट परिसर में क्रमिक अनशन एवं अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शुरू किया था। यह आंदोलन राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा के निर्देश पर प्रारंभ हुआ, जिसमें अमिताभ ठाकुर की तत्काल रिहाई, प्रभावी सुरक्षा तथा धमकी प्रकरण में FIR दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। 25 जनवरी 2026 को अपर जिलाधिकारी देवरिया एवं क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और संगठन प्रतिनिधियों से वार्ता कर सकारात्मक आश्वासन दिए। इसके बाद संगठन ने धरना अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे, देवीपाटन मंडल अध्यक्ष मंगल गिरी, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी देवरिया जिला अध्यक्ष मणि यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आजाद अधिकार सेना ने स्पष्ट किया कि धरना समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि प्रशासनिक आश्वासनों के आधार पर स्थगित किया गया है। यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई-विशेषकर FIR दर्ज न होने, सुरक्षा न मिलने एवं फर्जी मुकदमे वापस न लिए जाने की स्थिति में—तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संगठन ने इस परिस्थिति को ‘काला दिवस’ बताते हुए कहा कि जब संविधान के लिए संघर्ष करने वाले लोग ही सुरक्षित नहीं हैं, तो यह लोकतंत्र पर गंभीर सवाल है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शोभित कुमार सिंह, महिला ब्रिगेड जिला अध्यक्ष सुषमा सिंह, नगवा ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, सदस्य सुशील एवं आशीष यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!