सोनभद्र। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड द्वारा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में रोजगार मेला, कस्टमर मिलन कार्यक्रम एवं डीलर मीट का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, ग्राहकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना तथा डीलरों के साथ व्यावसायिक संबंधों को और अधिक मजबूत करना रहा। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की, जहां उन्हें कंपनी की विभिन्न योजनाओं एवं करियर से जुड़े अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं कस्टमर मिलन कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों की समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों को सुना गया। डीलर मीट में व्यापार विस्तार, नई योजनाओं तथा भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड समाज के आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही है और आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कंपनी के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए आयोजन की सराहना की। वहीं क्षेत्रीय अधिकारियों देवेन्द्र श्रीवास्तव, हेमन्त दूबे, जनरंजन एवं अभिनव ने कंपनी की उपलब्धियों और विभिन्न उत्पादों की जानकारी साझा की। इसके साथ ही रॉबर्ट्सगंज शाखा प्रबंधक धीरज पाण्डेय, कलेक्शन मैनेजर रोहित पाण्डेय, टीम लीडर शेखर एवं गोल्ड लोन प्रबंधक सुनील ने श्रीराम फाइनेंस की यात्रा और अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि कंपनी द्वारा इस तरह के आयोजन समय-समय पर किए जाते रहेंगे।
Author: Pramod Gupta
Hello









