– पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पन्नूगंज रोड स्थित सेहुआ पुल के पास शुक्रवार रात्रि करीब 8 बजे दो मैजिक वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक मैजिक में चालक बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का गेट तोड़कर चालक को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही नई बाजार चौकी इंचार्ज धर्म नारायण भार्गव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया। चौकी इंचार्ज धर्म नारायण भार्गव की तत्परता से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजवाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार घायलों में से चार की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।









