October 24, 2026 11:38 pm

पलिया–गयारतवाल मार्ग पर बेलन नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास, विधायक डॉ. अनिल मौर्य रहे उपस्थित

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के पलिया–गयारतवाल मार्ग पर स्थित बेलन नदी पर जल्द ही पुल का निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार दोपहर 2 बजे घोरावल विधानसभा के विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत पीडब्ल्यूडी के एई हरिवंश प्रसाद एवं ग्राम प्रधान द्वारा मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अनिल मौर्य के माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात आचार्य की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. अनिल मौर्य ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को हर गांव तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बेलन नदी पर बने छलके पर बरसात के मौसम में पानी ऊपर से बहने लगता था, जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क बाधित हो जाता था। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए पुल का निर्माण अत्यंत आवश्यक था।

पीडब्ल्यूडी के एई हरिवंश प्रसाद ने पुल निर्माण में ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही यह कार्य समयबद्ध और सुचारु रूप से पूर्ण हो सकेगा। नदी में पानी अधिक होने से आने वाली चुनौतियों की जानकारी उन्होंने विधायक को दी, जिस पर विधायक ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, जेई राजेंद्र प्रसाद एवं धनेश कुमार ने जानकारी दी कि प्रस्तावित पुल की लंबाई लगभग 30 मीटर होगी। पुल के निर्माण से बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या से निजात मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!