October 24, 2026 4:38 pm

दो मेडिकल स्टोरों पर औषधि विभाग की छापेमारी, नशीली दवाइयों की जांच

सोनभद्र। जिलाधिकारी के निर्देश एवं सहायक आयुक्त औषधि विंध्याचल मंडल के आदेश पर आज दिनांक 22 जनवरी 2025 को औषधि विभाग द्वारा बभनी व दुद्धी क्षेत्र में स्थित चाँद मेडिकल स्टोर (बभनी) एवं अंशु मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयों की जांच को लेकर औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की गई। छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास स्थित कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान के शटर बंद कर दिए और मौके से फरार हो गए। ऐसे दुकानदारों को विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है।निरीक्षण के दौरान दोनों मेडिकल स्टोर के संचालक मौके पर उपस्थित पाए गए। औषधि निरीक्षक द्वारा गहन जांच में यह पाया गया कि निरीक्षण आख्या में अंकित कई दवाइयों के क्रय-विक्रय बिल प्रस्तुत नहीं किए गए, साथ ही कुछ कलातीत (एक्सपायर्ड) औषधियां भी पाई गईं। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रही दो-दो दवाइयों के नमूने नियमानुसार जांच एवं परीक्षण हेतु संगृहीत किए गए हैं। इस संबंध में निरीक्षण आख्या सहायक आयुक्त औषधि को प्रेषित की जा रही है। औषधि विभाग द्वारा दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों को औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के अंतर्गत नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाइयों का बिना डॉक्टर की वैध पर्ची के क्रय-विक्रय न किया जाए, अन्यथा संबंधित मेडिकल स्टोर के विरुद्ध अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!