– मुख्य अभियंता (परियोजना) ने बारीकी से किया निरीक्षण और अभियंताओं को दिए निर्देश बोले परियोजना निर्माण के लिए धन की कोई कमी नहीं
सोनभद्र (दुद्धी) अंतर्राज्यीय एवं बहुउद्देशीय कनहर सिंचाई परियोजना का जल संसाधन विभाग लखनऊ के मुख्य अभियंता(परियोजना) इं० सोरण सिंह एवं राज्य बाँध सुरक्षा संगठन एवं नोडल अधिकारी एस०पी०एम०यू० सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता इं० ज्ञानेंद्र शरण अधीक्षण अभियंता धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने गुरुवार को विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य नहर,एक्वाडक्ट, टनल एवं मुख्य बांध स्पिल्वे के हो रहे कार्यों का अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया। जहां मिट्टी , गिट्टी और कनहर बांध के पानी का सैंपल टेस्टिंग के पैक कराया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित गेस्ट हाउस के भूमि का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से इस भूमि के बारे में जानकारी ली। दौरान उन्होंने संबंधित अभिन्नताओं को निर्देशित किया कि निर्माण में किसी तरह का अवरोध भविष्य में उत्पन्न नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों के बाबत अपने अधीनस्थ अभियंताओं को निर्देशित भी किया और कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया। बाई मुख्य नहर के कार्यों को देखते हुए उन्होंने शीघ्र ब्लास्टिंग का परमिशन कराने का निर्देश संबंधित को दी।इस दौरान बांध सेफ्टी टीम ने निरीक्षण किया।
मुख्य अभियंता परियोजना श्री सिंह ने मीडिया को बताया कि परियोजना से जुड़े विभिन्न कार्यों निरीक्षण किया। आज मुख्य बांध का वाटर लेवल 260.28 मीटर है।डैम के अंदर की महत्वपूर्ण गैलरी होती है इसके अंदर लगे तरह– तरह की तकनीक से ही प्राकृतिक गतिविधियों को अंकित किया जाता है ताकि समय से बांध के रख रखाव में कोई दिक्कत न हो। विभागीय स्तर पर बांध को जल्द से जल्द पूर्ण कर किसानों को लाभ देने की कोशिश की जा रही है।धन की कोई कमी नहीं है, सरकार द्वारा समुचित बजट उपलब्ध कराया गया है। बांध से पशु पक्षियों को भी जल उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य अभियंता कन्हर द्वारा धन की मांग के परीक्षण उपरांत धन दिया जाएगा। मुख्य नहरों में पड़ रहे पेड़ो की कटान नियमानुसार की जा रही है। इस दौरान मुख्य अभियंता नीरज कुमार, अधिक्षण अभियंता के पी पाण्डेय, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, सैयद मैनुदिन, राम आशिष, वीर बहादुर सिंह , दिलीप कुमार सहायक अभियंता संजय गुप्ता, टीएन झा, आशुतोष मिश्रा, रतन श्रीवास्तव, डीके कौशिक, अवर अभियंता सत्यवान, आनंद कुमार ,मंकेश यादव, ज्ञानेश कुमार, कार्यदाई संस्था के जीएम संजीव कुमार, आर के वर्मा सहित काफी संख्या में अभियंता मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









