October 24, 2026 5:30 pm

पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के क्रम में थाना शाहगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा एक वांछित को गिरफ्तार किया गया। थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0–155/2025, धारा 70(1), 352, 351(2) बीएनएस एवं 3(2)(5)क, 3(1)(द)(ध) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित संजय पटेल उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय करीमन सिंह पटेल निवासी कोहरौल थाना शाहगंज को दिनांक 21 जनवरी 2026 को हनुमान मंदिर तिराहा शाहगंज से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उ0नि0 रामसिंहासन शर्मा थानाध्यक्ष थाना शाहगंज, का0 विनय कुमार थाना शाहगंज

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!