October 24, 2026 5:31 pm

रेलवे के खिलाफ काला झंडा प्रदर्शन, ट्रेनों के ठहराव की मांग

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित गांधी पार्क में व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में काले झंडे लेकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि विंढमगंज स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर बीते कई वर्षों से संघर्ष जारी है। कई बार रेलवे प्रशासन द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक किसी भी ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया है। प्रमुख मांगों में रांची–चोपन एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, चोपन–डेहरी ऑन सोन पैसेंजर तथा प्रस्तावित धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस का विंढमगंज स्टेशन पर ठहराव शामिल है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुजीत कुमार ने कहा कि काला झंडा प्रदर्शन के माध्यम से रेलवे प्रशासन को चेताया जा रहा है। यदि शीघ्र ही मांगों पर विचार नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी मतदान के बहिष्कार के साथ बड़े जन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।वहीं मुकेश केशरी ने कहा कि विंढमगंज उत्तर प्रदेश का अंतिम जिला होने के साथ झारखंड सीमा से सटा हुआ है और झारखंड के सैकड़ों गांवों के लोगों के लिए यह प्रमुख रेलवे स्टेशन है। ऐसे में यहां ट्रेनों का ठहराव अत्यंत आवश्यक है। प्रदर्शन में अशोक जायसवाल, विकास जायसवाल, मुर्तजा अंसारी, अभय, दीपक गुप्ता, रामचंद्र जायसवाल सहित दर्जनों व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, हालांकि लोगों में रेलवे प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिला।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!