सोनभद्र। समाजवादी आंदोलन के प्रमुख चिंतक एवं ‘छोटे लोहिया’ के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव एवं समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गोंड ने जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ऐसे समाजवादी चिंतक थे जिन्होंने कभी सत्ता या धन के पीछे नहीं भागा, बल्कि अपने पूरे जीवन में समाजवाद की विचारधारा को मजबूत करने का कार्य किया। उन्होंने गरीब, शोषित और वंचित वर्ग की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी। वक्ताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के बताए मार्ग पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सड़क से सदन तक गरीबों, किसानों और कमजोर वर्गों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ अन्याय हो रहा है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, मन्नू पांडे, महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर, कुमारी मंदाकिनी पांडे, कुमारी निधि पांडे, अशोक पटेल, विनीत पांडे, सूरज मिश्रा, गुलाम यासीन, सुशील राय, विनीत पासी, जयप्रकाश मौर्य, सरदार पारब्रह्म सिंह, त्रिपुरारी गोंड, अफरोज खान, पंचदेव सिंह खरवार, विष्णु कुशवाहा सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









